अमर उजाला
Tue, 14 February 2023
मारुति की डिजायर जनवरी में भी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेडान रही। इसकी कुल 11317 यूनिट बिकीं।
दूसरे नंबर पर होंडा अमेज रही, इसकी कुल 5580 यूनिट्स की बिक्री हुई।
ह्यूंदै की ऑरा को भी जनवरी 2023 में 4634 लोगों ने खरीदा।
ह्यूंदै की ऑरा के बाद अगला नंबर टाटा टिगोर का रहा। जनवरी में टिगोर की 3106 यूनिट्स की बिक्री हुई।
पांचवें नंबर पर होंडा की सिटी रही। इसकी कुल 2058 यूनिट्स जनवरी में बिकीं।
छठे नंबर पर स्कोडा स्लाविया रही, इसकी कुल 1413 यूनिट्स की बिक्री जनवरी में हुई।
फॉक्सवैगन की वर्टुस को भी जनवरी में 1379 लोगों ने खरीदा।
मारुति की सियाज को भी जनवरी में एक हजार लोगों ने खरीदा।
ह्यूंदै की वर्ना 995 यूनिट्स के साथ नौवें और स्कोडा ऑक्टेविया 100 यूनिट के साथ दसवें नंबर पर रही।
जॉन अब्राहम ने खरीदी धूम वाली सुपरबाइक, जानें खूबियां