अमर उजाला
Fri, 16 December 2022
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की हैचबैक ग्लैंजा की नवंबर में सबसे ज्यादा बिक्री हुई। कंपनी ने इस दौरान कुल 4393 यूनिट्स की बिक्री की।
ग्लैंजा के बाद दूसरे नंबर पर कंपनी की हाल में पेश की गई हाईराइडर रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर में इसकी कुल 3116 यूनिट्स की बिक्री हुई।
2025 यूनिट्स के साथ तीसरे नंबर पर कंपनी की एमपीवी इनोवा क्रिस्टा रही।
अगला नंबर दमदार एसयूवी के तौर पर पहचान रखने वाली फॉर्च्यूनर रही। कंपनी ने नवंबर में इसकी कुल 1967 यूनिट्स की बिक्री की।
नवंबर में लग्जरी सेडान कैमरी को कुल 118 ग्राहकों ने खरीदा।
टोयोटा वैलफायर को भी कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में बेचा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर में इसकी कुल 109 यूनिट्स की बिक्री हुई।
कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में पिकअप ट्रक भी बेचे जाते हैं। इस सेगमेंट में नवंबर में हिलक्स की कुल बिक्री 37 यूनिट्स की रही।
नए साल से एमजी मोटर्स भी बढ़ाएगी कारों के दाम