अमर उजाला
Sun, 22 January 2023
टोयोटा की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में नई लैंड क्रूजर 300 एसयूवी को पेश किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इसकी डिलीवरी शुरु कर दी है।
एसयूवी की पहली डिलीवरी महाराष्ट्र में एक ग्राहक को की गई है।
इसमें 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड स्टेयरिंग, मूनरुफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसमें मल्टी टैरेन मोड के अलावा स्टैंडर्ड 4x4 फीचर मिलता है। इसे टीएनजीए के एफ प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है।
एसयूवी में 3.3 लीटर का वी6 टर्बो डीजल इंजन मिलता है जिससे इसे 403 बीएचपी की पावर और 700 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
बेहद भारी होने के बाद भी एसयूवी सिर्फ 6.7 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल कर लेती है।
TVS ने बेचे 50,000 से ज्यादा iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खूबियां