अमर उजाला
Thu, 27 July 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा जल्द ही दो नई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
इनको मारुति की गाड़ियों के री-बैज्ड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक इनमें से एक कॉम्पैक्ट एसयूवी और बजट एमपीवी के तौर पर लाया जाएगा।
टोयोटा की ओर से मारुति फ्रॉन्क्स और अर्टिगा के री-बैज्ड वर्जन को लाया जाएगा।
इन गाड़ियों में मारुति के मुकाबले कॉस्मैटिक बदलाव और कुछ फीचर्स में बढ़ोतरी के साथ लाया जा सकता है।
मारुति की गाड़ियों के मुकाबले टोयोटा की नई गाड़ियों की कीमत ज्यादा हो सकती है।
भारत के बाहर इन देशों में बेची जाती है रॉयल एनफील्ड हंटर 350, बिकीं 2 लाख यूनिट्स