इन ट्रैफिल रूल की अनदेखी से होती हैं सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं, न करें नजरअंदाज

अमर उजाला

Sat, 8 March 2025

Image Credit : amar ujala

भारत में हर साल 4,80,000 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें 1,80,000 लोगों की मौत हो जाती है। और लगभग 4,00,000 लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं।

Image Credit : अमर उजाला

इनमें से 1,40,000 मौतें 18-45 वर्ष की आयु के लोगों की होती हैं, जिनमें अधिकतर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है।

Image Credit : amar ujala

वाहन चालक अक्सर कुछ नियमों की अनदेखी करते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं।

Image Credit : अमर उजाला

रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं ओवर स्पीडिंग की वजह से होती हैं।

Image Credit : Freepik

रॉन्ग साइड ड्राइविंग से देश में बड़ी संख्या में हादसे होते हैं।

Image Credit : Freepik

शराब पीने के बाद वाहन चलाने के कारण भी देश में दुर्घटनाएं होती हैं।

Image Credit : Freepik

इसके अलावा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करना, रेड लाइट जंप करना सहित अन्य कारण भी हादसों के लिए जिम्मेदार हैं।

Image Credit : Freepik

टू-व्हीलर्स के टायर में कितना होना चाहिए हवा का प्रेशर?

Bajaj
Read Now