अमर उजाला
Tue, 17 January 2023
ऑटो एक्सपो 2023 में पुणे के स्टार्टअप वायवे मोबिलिटी की ओर से खास कार ईवा को पेश किया गया है।
यह देश की पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार है। सोलर होने के कारण इसे सूरज की रोशनी से भी चार्ज किया जा सकता है।
सिंगल चार्ज में इस कार को करीब 250 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
सोलर इलेक्ट्रिक कार ईवा में की 14KWH की बैटरी दी गई है। इसमें लगी मोटर से इसे छह किलोवॉट की पावर मिलती है।
इसकी बैटरी को फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 45 मिनट में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है।
इसमें रिवर्स कैमरा, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एयरबैग, आईपी-68 रेटिंग और पैनोरमिक सनरुफ मिलता है।
कंपनी ने अभी इसका प्रोटोटाइप मॉडल पेश किया है। फिलहाल इस कार को खरीदा नहीं जा सकता, लेकिन यह 2024 तक लॉन्च हो सकती है।
ऑटो एक्सपो में प्रावेग ने दिखाई वीर, जानें खूबियां