अमर उजाला
Mon, 21 April 2025
गाड़ी में कम ईंधन होने पर भी चालान कट सकता है। भले ही आपको ये मजाक लगे, लेकिन यह सच है।
यह मामला आपने शायद कभी न देखा हो लेकिन लोगों के चालान कम फ्यूल होने पर काटे गए हैं।
केरल के एक शख्स तुलसी श्याम का 250 रुपये का चालान बाइक में लो फ्यूल होने पर काटा गया था।
चालान गलत दिशा में गाड़ी चलाने का था, लेकिन रसीद "कम तेल" होने के वजह से काटा गया था।
वैसे तो मोटर वाहन एक्ट में ऐसा कोई कानून नहीं है, लेकिन पुलिस व्यावसायिक वाहनों का चालान काट सकती है।
यदि व्यावसायिक वाहन यात्री के साथ तेल लेने के लिए रुकते हैं, तो गाड़ी का 250 रुपये तक का चालान कट सकता है।
जो कॉमर्शियल वाहन यात्री को बैठाकर तेल या सीएनजी भरवाते हैं, उन सभी का इस नियम के अनुसार चालान काटा जा सकता है।
कौन है सबसे ज्यादा माइलेज वाली 350cc बाइक?