अमर उजाला
Thu, 17 August 2023
फॉक्सवैगन ने टिगुआन एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
जानकारी के मुताबिक एसयूवी की कीमत में 47 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं।
अब इस एसयूवी की एक्स शोरुम कीमत 35.17 लाख रुपये हो गई है।
मई में ही कंपनी की ओर से इस एसयूवी के 2023 वर्जन को लॉन्च किया गया था।
2023 वर्जन में कंपनी की ओर से ड्यूल टोन ग्रे केबिन, वायरलैस चार्जर, पार्किंग असिस्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर को जोड़ा गया था।
एसयूवी में दो लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है, जिससे 190 पीएस की पावर मिलती है।
कल आएगी लैम्बॉर्गिनी की पहली इलेक्ट्रिक कार