अमर उजाला
Sun, 18 December 2022
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की कुछ कारों पर लंबी वेटिंग है।
कंपनी की अर्टिगा सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड वाली एमपीवी है। इस पर करीब नौ महीने का वेटिंग पीरियड है।
मारुति की सबसे सस्ती कार ऑल्टो पर वेटिंग भी काफी कम है। यह कार खरीदने पर सिर्फ एक हफ्ते में डिलीवरी मिल जाएगी।
वैगन आर, सेलेरियो, एस प्रेसो और इग्निस को भी बुक करवाने के बाद एक महीने में घर लाया जा सकता है।
मारुति डिजायर पर भी एक महीने की वेटिंग चल रही है। जबकि स्विफ्ट पर ढाई महीने की वेटिंग है।
कंपनी की सेडान कारों में शामिल डिजायर के अलावा सियाज पर वेटिंग पीरियड डेढ़ महीने का है।
मारुति ब्रेजा पर तीन महीने और ग्रैंड विटारा, एक्सएल6 और बलेनो पर तीन महीने का वेटिंग पीरियड है।
क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ ने खरीदी कौन सी बाइक, जानें कीमत और फीचर्स