हाईवे पर कार चलाते वक्त इन बातों का रखें खास ध्यान हाईवे पर किसी सुनसान जगह पर अपनी कार को पार्क न करें। ऐसा करने से किसी मुसीबत के दौरान कोई मदद नहीं कर पाएगा। हाईवे पर अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी अनजान शख्स को लिफ्ट देने की भूल न करें, क्योंकि वो आपके साथ कभी भी बुरा कर सकता है। अगर आप हाईवे पर कार चलाते हुए थक गए हैं तो कार को किसी सुरक्षित स्थान पर रोकें और गाड़ी की सभी विंडो को बंद करके चाबी को इंजन से निकाल लें। हाईवे पर अगर किसी रास्ते के बारे में कुछ पूछना है तो फ्यूल स्टेशन और रेस्टोरेंट वालों की मदद ले सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से मदद न लें। हाईवे पर अगर कार में किसी तरह की कोई दिक्कत हो जाए तो कभी भी किसी अनजान शख्स की सहायता लेने के बजाय किसी अधिकृत मैकेनिक की मदद लें। हाईवे पर कार चलाते वक्त हमेशा गाड़ी की सभी खिड़कियों को बंद रखें, ताकि अंदर बैठे यात्री सुरक्षित रहे। अगर हाईवे पर कोई अनजान व्यक्ति आपकी कार का पीछा करता है तो फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दें। कोशिश करें हाईवे पर हमेशा दिन के समय में कार से सफर करें, रात के दौरान सफर करने से बचना चाहिए। Auto