अमर उजाला
Fri, 18 April 2025
ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर आजकल कई कारों में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर मिलता है।
इस फीचर से कार ड्राइविंग के दौरान टायर और सड़कों के बीच फिसलन को कम करते हुए बेहतर कंट्रोल मिलता है।
सर्दियों में भी कई बार सड़कें गीली रहती हैं, ऐसे में हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
लेकिन इस फीचर के कारण कारों से सफर करना काफी सुरक्षित हो जाता है।
जब टायर सामान्य से ज्यादा तेजी से घूमता है, तो टायर के पास मौजूद सेंसर से ही इसकी जानकारी मिलती है।
यह फीचर खतरे को भांपकर पहले ही एक्टिव हो जाता है। डैशबोर्ड पर भी इसकी जानकारी ड्राइवर को मिल जाती है।
गाड़ी का गलत चालान कट गया, तो जुर्माना भरने से कैसे बचें?