वाहन के टायरों में क्या होती है ट्रैड पैटर्न की भूमिका

अमर उजाला

Mon, 7 October 2024

Image Credit : FREEPIK

वाहनों के टायरों में रबड़ भी शामिल होती है। यह तो आप जानते होंगे, मगर क्या आप जानते हैं कि रबड़ में ट्रैड पैटर्न का क्या काम होता है।

Image Credit : FREEPIK

आपको जानकारी के लिए बता दें कि वाहनों के टायरों पर रबड़ के छोटे-छोटे उभार होते हैं, जिसे ट्रैड पैटर्न कहा जाता है। यह वाहन संतुलन के लिए जरूरी है।

Image Credit : FREEPIK

अगर वाहन के टायरों में ट्रैड पैटर्न न हो तो इससे टायरों की कंडीशन बहुत जल्दी खराब हो जाती है। इससे वाहनों पर भी बुरा असर पड़ता है। 

Image Credit : FREEPIK

गाड़ियों के टायरों पर ट्रैड पैटर्न काफी अहम भूमिका निभाते हैं। ट्रैड पैटर्न की वजह से ही वाहन बेहतर ट्रैक्शन कंट्रोल कर पाता है। इससे वाहन फिसलता नहीं है। 

Image Credit : FREEPIK

वाहन के टायरों में ट्रैड पैटर्न बारिश के दौरान सड़क के पानी को टायरों से दूर करने का काम करता है। इससे वाहन तेजी से चल पाता है। 

Image Credit : FREEPIK

गाड़ी के टायरों में मिलने वाला ट्रैड पैटर्न सड़क पर वाहन की हैंडलिंग को बेहतर करने का काम करता है। इसकी मदद से गाड़ी सही संतुलन से चलती है।

Image Credit : FREEPIK

अगर वाहन के टायरों में ट्रैड पैटर्न सही स्थिति में है तो इससे टायरों की लाइफ बढ़ती है और टायर लंबे समय तक चलते हैं। 

Image Credit : FREEPIK

मानसून के बाद ऐसे करें बाइक की मेंटेनेंस

FREEPIK
Read Now