अमर उजाला
Wed, 16 April 2025
गाड़ियों को देख कर बार-बार यह सवाल आता है कि उनके टायर का रंग काला ही क्यों होता है।
बाइक से लेकर हवाई जहाज तक के टायर का रंग काला ही होता है। लेकिन ऐसा क्यों, चलिए जानते हैं...
टायर का रंग काला होने के पीछे का कारण काफी हद तक उसकी बनावट में छुपा है।
शुद्ध रबर सफेद (दूधिया) रंग का होता है लेकिन उससे टायर नहीं बनाए जाते, क्योंकि वह कमजोर होता है।
टायर की मजबूती को बढ़ाने के लिए रबर में 'कार्बन ब्लैक' नाम का पदार्थ मिलाया जाता है।
रबर में कार्बन के मिलाए जाने से उसका रंग काला हो जाता है और टिकाऊपन भी बढ़ जाता है।
जब फैक्ट्री में पहली बार नैचुरल रबर से टायर बनाए गए थे तो उसका रंग सफेद था। उस समय कार्बन मिलाने की तकनीक नहीं थी।
सफर बनता है आसान! जानें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर के फायदे