अमर उजाला
Wed, 15 February 2023
यामाहा ने हाल में ही अपनी चार बाइक्स के अपडेटिड वर्जन लॉन्च किए हैं। इनमें एफजेड, एमटी-15 और आर15 शामिल हैं।
FZ s की चौथी पीढ़ी को भारत लाया गया है। इसकी कीमत 1.27 लाख रुपये रखी गई है।
रेट्रो बाइक के लुक के साथ कम दूरी की यात्रा पसंद करने वालों के लिए FZ x को लाया गया है। इसकी कीमत 1.36 लाख रुपये है।
MT-15 की दूसरी पीढ़ी को भारत में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1.68 लाख रुपये रखी गई है।
नई R15 और R15 M को भी भारत में पेश किया गया है। इनकी कीमत 1.81 लाख और 1.94 लाख रुपये रखी गई है।
सभी बाइक्स में ट्रैक्शन कंट्रोल, एलईडी फ्लैशर्स, यामाहा कनेक्ट एप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
बिक्री के मामले में जनवरी में टॉप-10 में शामिल रहीं ये सेडान कारें