अमर उजाला
Wed, 8 February 2023
यामाहा अपनी एमटी-15 बाइक को अपडेट करने की तैयारी कर रही है।
अपडेट के साथ इसे कंपनी 13 फरवरी को लॉन्च कर सकती है।
बाइक में एलईडी लाइट्स के साथ टर्न इंडीकेटर भी एलईडी में ही स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे।
अपडेट में इसमें ड्यूल चैनल एबीएस दिया जाएगा, जबकि पुरानी एमटी-15 में सिंगल चैनल एबीएस मिलता है।
बाइक में वही 155 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन होगा, जिससे 18.4 पीएस और 14.1 NM का टॉर्क मिलेगा।
बाइक के इंजन को बीएस-6 के दूसरे चरण के मुताबिक अपडेट किया जा सकता है।
इसकी कीमत भी मौजूदा एमटी-15 के आस-पास रखने की उम्मीद की जा रही है।
लग्जरी कारों के शौकीन हैं सिद्धार्थ और कियारा