बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित, इतने छात्र-छात्राओं ने लिया था भाग

अमर उजाला

Tue, 25 March 2025

Image Credit : amar ujala
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मंगलवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए
Image Credit : Ani
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीनों स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस) के नतीजों का एलान किया
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में 12 लाख 92 हजार 313 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जिनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल थे
Image Credit : Ani
बोर्ड परीक्षा का आयोजन एक से 15 फरवरी 2025 के बीच राज्यभर के 1,677 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था
Image Credit : Ani
राज्य संपोषित एसएस प्लस टू विद्यालय हरनाटांड की छात्रा प्रिया जायसवाल ने विज्ञान संकाय में 484 अंक हासिल कर बिहार टॉप किया
Image Credit : Amar ujala
बिहार सरकार ने टॉपर्स के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है, जिसमें प्रथम स्थान वाले को 2 लाख, द्वितीय स्थान वाले को 1.5 लाख और तृतीय स्थान वाले को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे
Image Credit : Ani
इसके अलावा सभी टॉपर्स को एक लैपटॉप और किंडल ई-रीडर भी दिया जाएगा, ताकि वे अपनी आगे की पढ़ाई डिजिटल रूप से कर सकें

 
Image Credit : Ani

मध्य प्रदेश: मार्च में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, 40 डिग्री पार पहुंचेगा दिन का पारा

Amar ujala
Read Now