अमर उजाला
Mon, 5 September 2022
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया था। यहां उन्होंने कहा था कि हम भाजपा को 2024 में 50 सीटों पर ही समेट सकते हैं।
नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। हालांकि, इस बार वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 50 तक समेटने के अपने बयान से बचते नजर आए।
नीतीश ने कहा कि मैं बस इतना कह रहा हूं कि अगर सभी विपक्षी पार्टी एकजुट हो जाएं और मिलकर चुनाव लड़ें तो भारी सफलता हासिल होगी। मैं किसी भी संख्या की बात नहीं कर रहा हूं।
नीतीश के तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर सबकी निगाहें टिकी हैं। देखना होगा कि उनकी किन-किन नेताओं से मुलाकात होती है और दूसरे दलों का उनके प्रति क्या रुख रहता है?
नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटता पर दिल्ली जाने से पहले ही ग्रहण लगना शुरू हो गया है। दरअसल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से नीतीश की बात नहीं बनी।
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने रविवार को कहा, चंद्रशेखर राव चाह रहे हैं कि देश में भाजपा के खिलाफ जो मोर्चा बने उसमें कांग्रेस नहीं हो।
जदयू का स्पष्ट मानना है कि कांग्रेस और वाम दलों को छोड़ कर भाजपा विरोधी कोई मोर्चा नहीं बनाया जा सकता।
Lucknow Hotel Fire: हजरतगंज के होटल में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप