लालू की पोती का नाम रख लिया गया है राजद अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद घर में पहले बच्चे के आगमन से खुशी। नाम रखा- कात्यायनी। चैत्र नवरात्र में षष्ठी तिथि को देवी कात्यायनी की पूजा के समय हुआ जन्म, इसलिए नाम रखा कात्यायनी। लालू के दो बेटों में तेजस्वी यादव छोटे हैं और बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं। लालू के वंश में नई पीढ़ी की पहली संतान है यह। जन्म के बाद जब डॉक्टर बच्ची को लेकर आए तो गोद में पिता तेजस्वी यादव ने ही लिया था सबसे पहले। 27 मार्च को तेजस्वी की बेटी के बारे में पहली जानकारी बुआ रोहिणी आचार्या ने इसी तस्वीर के साथ दी थी। लालू की पोती का नाम कात्यायनी रखा गया है।