क्या नीतीश फिर मारेंगे पलटी? जातिगत जनगणना को लेकर 27 मई को सीएम नीतीश ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। लेकिन इससे पहले राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। जातिगत जनगणना को लेकर तेजस्वी यादव सरकार पर दबाव भी बना रहे हैं। वहीं सीएम नीतीश के साथ उनकी नजदीकी भी देखी जा रही है। सीएम नीतीश ने अपने विधायकों को फरमान सुनाया है कि अगले 72 घंटे पटना से बाहर नहीं जाएं कोई भी विधायक। अगर भाजपा के साथ नीतीश की जातिगत जनगणना पर बात नहीं बनती है तो नीतीश कुमार कोई दूसरा रास्ता भी अपना सकते हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना नहीं होने की स्थिति में पटना से दिल्ली तक पैदल मार्च करने की चेतावनी दी थी।