पानी पर तैरता ये अनोखा आइलैंड, दो पुलों के जरिए दुनिया से है जुड़ा आज हम आपको ग्रीस के पश्चिम में मौजूद एक छोटे से द्वीप के बारे में बताने जा रहे हैं जो केवल दो पुलों के द्वारा ही दुनिया से जुड़ा है इस शहर में भी वेनिस की तरह नहरों और पुलों का जाल है यहां की ऐतिहासिक इमारतें, नेशनल पार्क और चर्च इसकी खूबसूरती को बढ़ा देता है आइटोलिको बेहद खूबसूरत शहर है जहां की आबादी केवल 1200 की है यह पश्चिमी ग्रीस के दो लैगून के बीच में स्थित है इस द्वीप का क्षेत्रफल केवल 129 वर्ग किलोमीटर है लेकिन इस छोटे से इलाके का ताना बाना बेहद आकर्षक है नहरों के शानदार जाल होने की वजह से यहां मछलियों और पक्षियों की संख्या बहुत अधिक पाई जाती है यही वजह है की यहां के लोग आर्थिक रूप से कृषि, मछली पालन और पर्यटन जैसी गतिविधियों पर ही निर्भर है बिजार