अब मिल जाएंगे एलियन! वैज्ञानिकों ने खोजी ऐसी दुर्लभ चीज

अमर उजाला

Sat, 29 June 2024

Image Credit : Istock

क्या ब्रह्मांड में एलियन हैं? इस सवाल का जवाब सालों से वैज्ञानिक तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है
 

Image Credit : Istock

लेकिन अब वैज्ञानिकों ने एलियन को खोजने से जुड़ा एक नया शोध जारी किया है। वैज्ञानिकों ने ग्रीनहाउस गैसों के एक समूह की खोज की है, जिससे किसी ग्रह पर जीवन होने के संकेत मिल सकते हैं
 

Image Credit : Istock

ग्रीनहाउस गैसें ग्लोबल वॉर्मिंग का कारण हैं और इन्हें धरती पर नियंत्रित करने की जरूरत है, लेकिन यह दूसरे ग्रहों को रहने लायक बना सकते हैं
 

Image Credit : Istock

कैलिफोर्निया रिवरसाइड विश्वविद्यालय के सह-लेखक लेखक एडवर्ड श्विटरमैन का कहना है कि इंसानों के लिए लिए यह गैसें खराब हैं, क्योंकि हम धरती पर गर्मी को और नहीं बढ़ाना चाहते
 

Image Credit : Istock

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन वे एक ऐसी सभ्यता के लिए अच्छे होंगे जो शायद हिमयुग को रोकना चाहती है या उन निर्जन ग्रहों के लिए अच्छे होंगे, जिन्हें गर्म करने की जरूरत है
 

Image Credit : Istock

यह अध्ययन द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया था और इसमें पांच गैसों का हवाला दिया गया था, जो पृथ्वी के वायुमंडल में कम मात्रा में पाई जाती हैं
 

Image Credit : Istock

शोधकर्ताओं ने गैसों के एक ऐसे समूह की खोज की है, जिसे नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्को का इस्तेमाल करके हमारे सौर मंडल के बाहर ग्रहों पर बेहद कम मात्रा होने पर भी खोजा सकता है
 

Image Credit : Istock

वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि अगर इन गैसों को अंतरिक्ष में कही देखा जाता है तो वहां जीवन होगा, क्योंकि यह प्राकृतिक स्रोत से आती है और उनकी मौजूदगी जीवन होने का संकेत दे सकती है

Image Credit : Istock

कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में नजर आएगा या नहीं?

Istock
Read Now