नासा के इस कदम से धरती पर हमला कर सकते हैं एलियंस वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि एलियंस धरती पर हमला कर सकते हैं। नासा ने एलियंस को उनकी भाषा में संदेश भेजने का प्लान बनाया है। ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिकों ने नासा के इस प्लान को लेकर चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों का कहना है कि नासा का यह प्लान बाहरी अंतरिक्ष में धरती की लोकेशन को उजागर करने वाला है। नासा के इस प्लान से एलियंस को धरती पर हमले के लिए लोकेशन मिल जाएगा। नासा आकाशगंगा के एक हिस्से में बाइनरी मैसेज को प्रसारित करने की योजना बना रहा है। यह एक तरह का रेडियो सिग्नल है जिसके जरिए एलियंस से बातचीत करने की कोशिश की जाएगी। Bizarre