'ऑडी' कार से आसमान में उड़ रहे एलियन! आसमान में नजर आने वाले यूएफओ को लेकर दावा किया जाता है कि ये एलियन के एयरक्राफ्ट हैं। अभी तक लोगों ने गोल और त्रिभुज के आकार वाले यूएफओ देखने की बातें कही हैं। एक शख्स ने कहा है कि एलियन का यान ऑडी कार की तरह दिखता है। ब्रिटेन के उत्तरी वेल्स में एक चमकीली रोशनी देखी गई है जिसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस रोशनी ने अचानक अपने रास्ते को बदल लिया। रिकॉर्ड वीडियो को जूम करने पर ऑडी R8 कार की तरह ये रोशनी नजर आ रही थी। Bizarre