अमर उजाला
Thu, 30 April 2026
इंसानों के पूर्वज बंदर हैं ये तो सभी को पता है लेकिन क्या आप सांप के पूर्वजों के बारे में जानते हैं
दरअसल ये रेंगने वाले जीव पहले छिपकली जैसे दिखते थे!
वैज्ञानिक बताते हैं कि सांप और छिपकलियां 'स्क्वामाटा' फैमिली के “कजिन” हैं।
करीब 150 मिलियन साल पहले कुछ छिपकलियों ने अपने पैर “छोड़” दिए और बन गए स्लिम, फिसलन भरे शिकारी।
'टेट्रापोडोफिस' जैसे जीव इसका सबूत हैं, जिनके छोटे-छोटे पैर आज भी फॉसिल में दिखते हैं।
ये शुरुआती सांप सुरंगों में घुसकर शिकार करने के उस्ताद बन गए थे।
मजेदार बात ये है कि डायनासोर के जमाने में भी सांप थे, लेकिन तब वो इतने खतरनाक या बड़े नहीं थे।
डायनासोर खत्म हुए तो सांपों की तादाद बढ़ने लगी
लेकिन ट्विस्ट ये है कि सांप डायनासोर के सीधे वंशज नहीं, बल्कि अलग फैमिली के हैं।
आज 3000 से भी अधिक प्रजातियों के साथ ये बिना पैरों वाले शिकारी दुनिया में चुपचाप राज कर रहे हैं
खुद को मानते हो स्मार्ट तो तस्वीर में छिपे जिराफ को खोजो