मंगल ग्रह पर दिखा भालू! नासा के सैटेलाइट ने ली तस्वीर मंगल ग्रह पर कई बार अजीबोगरीब आकृतियां देखी जाती हैं अब लाल ग्रह की सतह पर भालू की शक्ल की एक आकृति देखने को मिली है भालू के चेहरे की तरह चारों तरफ गोलाकार घेरा है जिसमें आंखों के स्थान पर दो क्रेटर यानी गड्ढे नजर आ रहे हैं नाक और मुंह के स्थान पर कोई उठा हुआ स्थान यानी पहाड़ी इलाका है और घाटियों में मुंह और नाक का हिस्सा दिख रहा है अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मार्स रिकॉन्सेंस ऑर्बिटर ने इस तस्वीर को लिया है नासा का यह सैटेलाइट मंगल ग्रह के चारों तरफ चक्कर लगा रहा है जो इसके सतह और मौसम की स्टडी करता है Bizarre