भारत की पुरुष नदी कौन सी है? पौराणिक कथाओं में नदियों को विशेष स्थान दिया गया है और महत्व को बताया गया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक नदी ऐसी भी है जिसे पुरुष नदी माना जाता है भारत में मौजूद इस नदी की पिता के रूप में पूजा की जाती है, जिसके पीछे कई मान्यताएं जुड़ी हैं गंगा, युमना, नर्मदा को माता कहा जाता है, लेकिन भारत में एक नदी के लिए पुल्लिंग का प्रयोग होता है वेदो में सिर्फ ब्रह्मपुत्र नदी को पुल्लिंग में वर्णन किया गया है। इसका शाब्दिक अर्थ है ब्रह्माजी का पुत्र भारत में ब्रह्मपुत्र को पुरुष मानने की पीछे की मान्यता है कि यह भगवान ब्रह्मा का पुत्र है ब्रह्मपुत्र नदी को ब्रह्माजी और अमोघ ऋषि का पुत्र माना जाता है हिन्दू धर्म के मुताबिक, ब्रह्म पुत्र नदी का जन्म ब्रह्माजी से हुआ था और अमोघ ऋषि ने उनका पालन किया था यह असम में बहती है, जिसकी पूजा हिंदु, जैन और बौद्ध भी करते हैं ब्रह्मपुत्र नदी मानसरोवर झील के पास कैलाश श्रेणी के चेमायुंगडुंग हिमनद से निकलती है, जो तिब्बत, भारत और बांग्लादेश तीन देशों में बहती है Bizarre News