अमर उजाला
Thu, 12 October 2023
आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा भी पुल है जिसे हर साल बनाया जाता है और हर साल नष्ट कर दिया जाता है
पुल को हर साल बनाने और तोड़ने की प्रक्रिया सालों से चलती आ रही है जिसके पीछे एक खास वजह है
एक रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी कंबोडिया के मेकॉन्ग नदी पर ये अनोखा ब्रिज हर साल बनाया जाता है
बांस से बना करीब 3300 फीट लंबा ये ब्रिज कोह पेन नाम के आइलैंड को कैंपॉन्ग चैम नाम के शहर से जोड़ता है
बारिश के मौसम में मेकॉन्ग नदी का जलस्तर इतना बढ़ जाता है कि ये पुल खुद ही टूटने लगता है
इसलिए लोग इस पुल को पहले ही तोड़ना शुरू कर देते हैं और नदी पार करने के लिए नाव का इस्तेमाल करते हैं
जबकि गर्मियों में नदी का पानी इतना सूख जाता है कि इसमें नाव नहीं चल पाती इसलिए लोग पुल का इस्तेमाल करते है
Video: नवीन उल हक को चिढ़ा रहे थे दर्शक, विराट कोहली ने फिर किया ये काम