साल 2026 में कब-कब है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा? 2026 में एक पूर्ण और एक आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा इस खगोलीय घटना के दौरान पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है मार्च के महीने में साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। 3 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे पूरे एशिया और ऑस्ट्रेलिया में देखा जाएगा भारतीय समयानुसार, यह चंद्र ग्रहण दोपहर 03.20 बजे से लेकर शाम 06.47 बजे तक रहेगा। यह भारत में नजर आएगा साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण 27-28 अगस्त को होगा, जो एक आंशिक ग्रहण होगा यह अमेरिका और यूरोप में नजर आएगा। इसे अफ्रीका और पश्चिमी एशिया में भी देखा जा सकेगा। यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह चंद्र ग्रहण सुबह 08.04 बजे से लेकर दोपहर 11.22 बजे तक रहेगा Bizarre News