लूना-25 चांद पर हुआ क्रैश, इसरो ने बदला चंद्रयान-3 के लैंडिंग का समय

अमर उजाला

Sun, 20 August 2023

Image Credit : Isro
चंद्रयान-3 का दूसरा और फाइनल डीबूस्टिंग ऑपरेशन पूरा हो चुका है और अब 23 अगस्त को सफल लैंडिंग का इंतजार है
 
Image Credit : Isro
इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग के टाइम में बदलाव किया है जिसके बारे में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने जानकारी दी है
 
Image Credit : Isro
इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 23 अगस्त को करीब 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर लैंड करने के लिए तैयार है
 
Image Credit : Isro
यह खबर ऐसे समय में आई, जब कुछ समय पहले ही रूस के मून मिशन लूना-25 के क्रैश होने की खबर ने दुनिया को निराश किया है
 
Image Credit : Isro
भारत में लोग इसरो के चंद्रयान-3 मिशन के सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं
 
Image Credit : Isro
इसरो की तरफ से लैंडिंग के सीधा प्रसारण का लिंक भी शेयर किया गया है
 
Image Credit : Isro
आप भी इसरों के इस लिंक https://www.youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss पर जाकर चांद पर भारत के पहुंचने की ऐतिहासिक घटना के साक्षी बन सकते हैं
 
Image Credit : Isro
इसरो ने कहा कि अंतरिक्ष में खोज की दिशा में अपने चंद्रयान-3 मिशन के साथ भारत एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुका है
Image Credit : Isro

क्या आपको तस्वीर में दिख रहा है एक माइक

istock
Read Now