अमर उजाला
Wed, 23 August 2023
आज वो दिन है जिसका पिछले 40 दिनों से सभी को इंतजार था अपना चंद्रयान 3 बस कुछ घंटे में चांद को छूने वाला है
इस बीच सुबह से हो रही बारिश की वजह से सभी के मन में एक सवाल आ रहा है कि चांद का मौसम कैसा है और क्या इसकी वजह से इसरो के मिशन पर कोई असर पड़ सकता है
मौसम विभाग ने आज हिमालय के क्षेत्रों, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश में कल तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है
भले ही आज भारत की धरती पर बारिश का जोर है लेकिन इसमें परेशानी वाली कोई बात नहीं है
इससे चंद्रयान की लैंडिंग पर कोई असर नहीं होगा चंद्रयान इस समय चांद की कक्षा में है और बेंगलुरु में MOX से उसको कंट्रोल किया जा रहा है
लॉन्चिंग के दौरान जरूर मौसम का ध्यान रखा जाता है लेकिन चांद पर लैंडिंग के दौरान बारिश हो या तूफान मिशन पर कोई असर नहीं होता
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए हो रही दुनियाभर में प्रार्थना