लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 ने भेजी पहली तस्वीर, ऐसा दिखता है चांद का रहस्यमयी इलाका भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) के चंद्रयान-3 मिशन ने सफलता हासिल की है भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है और चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर कदम रखने वाला पहला देश चंद्रयान 3 के चांद पर पहुंचते ही लैंडर विक्रम ने अपना काम शुरू कर दिया है विक्रम ने चांद पर लैंड करते वक्त की तस्वीरें भेजी हैं। लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित हो गया है चांद की यह तस्वीरें लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे से ली गई हैं इसरो ने तस्वीरों को शेयर किया है और आप चांद के रहस्मयी माने जाने वाले दक्षिणी ध्रुव इलाके को तस्वीरों में देख सकते हैं Bizarre News