चंद्रयान-3 ने किया कमाल, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के बारे में पहली बार हुआ ये खुलासा चंद्रयान के विक्रम लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रव के बारे में बड़ा खुलासा किया है और दुनिया को पहली बार यह जानकारी मिली है चंद्रयान के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा का तापमान बताया है। इसरो ने लैंडर में एक खास तरह का थर्मामीटर (एक खास यंत्र चास्टे) भेजा है यह थर्मामीटर चांद की सतह के ऊपर और सतह से 10 सेंटीमीटर नीचे यानी लगभग 4 इंच नीचे तक का तापमान सिर्फ देखकर नाप सकता है इसरो ने एक ग्राफ में बताया है कि चास्टे को चांद की सतह पर कैसा तापमान मिला है? चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास की सतह का तापमान पहली बार नापा गया है चांद की सतह पर तापमान 50 से 60 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जबकि ठीक उसकी सतह के नीचे 10 सेंटीमीटर अंदर तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस है Bizarre News