लगातार 10 महीने तक उड़ सकता है ये पक्षी दुनिया में कई प्रजाति के पक्षी पाए जाते हैं, जिनकी अलग-अलग खासियत होती है इनमें पक्षियों में कुछ बिल्कुल अनोखे हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताते हैं जो आसमान में उड़ते हुए सो लेता है और उड़ते हुए ही खा लेता है आपको जानकर हैरानी होगी कि यह करीब 10 महीने तक हवा में लगातार उड़ सकता है दुनिया के इस सबसे अनोखे पक्षी का नाम है कॉमन स्विफ्ट, जो 10 महीने तक हवा में उड़ सकता है ये पक्षी आमतौर पर यूरोप में पाए जाते हैं, जिन्हें कॉमन स्विफ्ट के नाम से जाना जाता है यह अपनी स्पीड के अलावा अपनी उड़ने की क्षमता के लिए भी जाने जाते हैं शोधकर्ताओं का कहना है कि जब यह बहुत ऊंचाई तक पहुंच जाता है, इसके बाद नीचे उतरने के वक्त हल्की झपकी ले लेता है कॉमन स्विफ्ट आसामान में उड़ते हुए ही कीटों का शिकार अपना भोजन बनाते हैं कॉमन स्विफ्ट की लंबी यात्रा की वजह से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम शामिल हो चुका है Bizarre News