अमर उजाला
Thu, 2 November 2023
12 नवंबर को देशभर में प्रकाश पर्व दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा इस दिन हर घर में दिए जगमगाते दिखते हैं
लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अनोखे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दिवाली के पहले ही दिवाली मनाई जाती है
इस गांव में 6 नवंबर को लक्ष्य पूजा और 7 को गोवर्धन पूजा के साथ दिवाली की शुरुआत हो जाएगी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सेमरा गांव में एक सप्ताह पहले त्यौहार मनाने की परंपरा पिछले 5 दशकों से चली आ रही है
दिवाली ही नहीं होली और हरेली पोला त्यौहार भी यहां एक सप्ताह पहले ही मनाया जाता है
इस परंपरा के पीछे की वजह ये बताई जाती है कि एक बार सिदार देव ने गांव को एक बड़ी विपत्ति से मुक्त किया था
इसके बाद गांव के एक पुजारी के सपने में आकर सिदार देव ने गांव में कभी आपदा नहीं आने का आश्वासन दिया
लेकिन ये भी कहा कि इसके लिए यहां के लोगों को सबसे पहले उनकी पूजा करनी होगी इसलिए यहां 7 दिन पहले ही त्यौहार मनाया जाता है
भारत-श्रीलंका मैच में लगा सितारों का जमावड़ा