दुबई में बिकेगा सबसे महंगा बंगला, खरीद सकता है एक भारतीय गगनचुंबी इमारतों के लिए विख्यात दुबई में एक बंगला सबसे महंगे दामों में बिकने जा रहा है इस बंगले की कीमत 750 मिलियन दिरहम (1675 करोड़ रुपये) रखी गई है दुबई स्थित वर्साय की हवेली को मार्बल पैलेस नाम दिया गया है जो अमीरात हिल्स के पास 60,000 वर्ग फीट में फैला है करीब 12 साल में बने इस बंगले में 5 बेडरूम, 19 बाथरूम, सिनेमाघर, जिम, जकूजी और बेसमेंट पार्किंग की सुविधा मौजूद है यहां 19वीं और 20वीं शताब्दी की कई मूर्तियां और पेंटिंग देखने को मिलती हैं इस मार्बल पैलेस को इतालवी पत्थर और सात लाख सोने की पत्ती का उपयोग करके बनाया गया है खास बात ये है कि इसके इच्छुक खरीदारों में एक भारतीय शामिल है जिसके पास एमिरेट्स हिल्स में पहले से तीन संपत्तियां है बिजार