ऑफिस में ब्रेक लेकर कर्मचारी करता था ऐसा काम, लगा लाखों रुपये का जुर्माना दफ्तर में काम से ब्रेक लेकर सभी लोग चाय-कॉफी पीते हैं जबकि कुछ लोग धूम्रपान करते हैं लेकिन जापान के ओसाका शहर में 61 साल के एक सरकारी कर्मचारी को ब्रेक लेना महंगा पड़ गया कर्मचारी ने धूम्रपान करने के लिए इतने ब्रेक लिए कि उस पर 9 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया है एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कर्मचारी ने 14 सालों में धूम्रपान करने के लिए 4,000 से अधिक बार ब्रेक लिए हैं इस कर्मचारी ने धूम्रपान के लिए वर्किंग आवर के 355 घंटे 19 मिनट बर्बाद कर दिए। ओसाका में सरकारी दफ्तरों में धूम्रपान करने पर बैन है रिपोर्ट के मुताबिक, इस 61 वर्षीय शख्स ने लोकल पब्लिक सर्विस कानून के अंतर्गत आने वाले 'ड्यूटी ऑफ डिवोशन' का उल्लंघन किया है Bizarre News