भारत में मिला 'वासुकी' नाग का अवशेष, जानिए इस 50 फीट लंबे सांप की खासियत वैज्ञानिकों ने भारत में एक प्राचीन सांप के जीवाश्म की खोज की है, जो अब तक का सबसे बड़ा ज्ञात सांप हो सकता है अनुमान के मुताबिक, यह विशालकाय सांप 50 फीट लंबा हो सकता है, जो वर्तमान रिकॉर्ड वाले टाइटनोबोआ से कीब 6.5 फीट ज्यादा है भारत में खोजी गई इस नई प्रजाति के सांप का नाम वासुकी इंडिकस है, जिसका नाम हिंदू धर्म में नागों के पौराणिक राजा से लिया गया है एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के पानंध्रो लिग्नाइट खदान में इस विशाल सांप की कुल 27 जीवाश्म कशेरुकाएं मिली हैं करीब 4.7 करोड़ साल पूर्व इओसीन युग के दौरान का यह जीवाश्म है। शोध से जुड़े लेखकों के मुताबिक, यह जीवाश्म एक पूर्ण विकसित वयस्क का है शोधकर्ताओं की टीम ने सांप की रीढ़ की हड्डियों की चौड़ाई का इस्तेमाल कर सांप के शरीर की कुल लंबाई का अनुमान लगा है वासुकी इंडिकस की लंबाई 36-50 फीट के बीच हो सकती है, लेकिन शोधकर्ताओं ने कहा कि इसमें गलती की संभावना भी है साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में शोधकर्ताओं के अनुमान के साथ इससे संबंधित निष्कर्ष प्रकाशित हुआ है साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में शोधकर्ताओं के अनुमान के साथ इससे संबंधित निष्कर्ष प्रकाशित हुआ है Bizarre News