अमर उजाला
Thu, 15 June 2023
किसी की मौत के बाद लाजमी है कि उसके परिवार वालों और करीबियों को दुख होता है और मातम छा जाता है
लेकिन अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक जगह ऐसी है जहां अंतिम संस्कार के दौरान महिलाएं अश्लील डांस करती हैं
जी हां, चीन के कुछ ग्रामीण इलाकों में किसी की मौत के बाद अंतिम संस्कार के दौरान लड़कियां अश्लील डांस करती हैं
ये अजीबोगरीब परंपरा कई सालों से चली आ रही है जो अब आधुनिक रूप ले चुकी है
यहां महिलाएं अपने पति की ही मौत के बाद स्ट्रिप डांसर्स को बुलाती हैं और ये डांसर्स रोने का नाटक भी करते हैं
इस परंपरा के पीछे यहां की महिलाएं एक अजीब सा तर्क देती हैं कि उनके पति दुनिया से चले गए हैं ऐसे में उन्हें शानदार और आखिरी तोहफा देने के लिए ऐसा किया जाता है
डांसर्स को बुलाने के पीछे लोगों का मानना है कि उनके डांस करने से अंतिम यात्रा के दौरान जमकर लोग जुटते हैं
और जितने ज्यादा लोग होंगे मरने वाले की आत्मा को उतना ही सुकून मिलता है
क्या आप तस्वीर में चिड़िया को 5 सेकेंड के अंदर ढूंढ सकते हैं?