दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी पृथ्वी पर कई दुर्लभ प्रजाति के पेड़ पौधे पाए जाते हैं। इनमें कुछ की लकड़ियां अविश्वसनीय रूप से काफी महंगी होती हैं क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी लकड़ी भी है, जो चंदन की लकड़ी से कई गुना ज्यादा महंगी है इस लकड़ी को खरीदने से पहले बड़े से बड़े अमीर भी दो से चार बार जरूर सोचेंगे। इस पेड़ का नाम अफ्रीकी ब्लैकवुड (डालबर्गिया मेलानोक्षाइलॉन) है इसकी एक किलो लकड़ी की कीमत 10 हजार डॉलर है यानी भारतीय रुपये के हिसाब से आठ लाख रुपये से भी ज्यादा है अफ्रीकी ब्लैकवुड धरती पर मौजूद सबसे कीमती सामग्रियों में से एक है। इतने में तो एक अच्छी खासी कार खरीद सकते हैं अफ्रीकी ब्लैकवुड बेहद दुर्लभ प्रजाति का पेड़ है, जो बेहद धीरे-धीरे बढ़ता है Bizarre News