भारत के इस गांव में रंग नहीं, गोली और बारूद से खेली जाती है होली भारत में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन एक जगह रंग नहीं बल्कि बारूद से होली खेली जाती है राजस्थान के उदयपुर में मेनार गांव में बीते चार सौ साल से लोग बारूद से होली खेलते आ रहे हैं, जिसे जमराबीज कहा जाता है होली के दिन यहां पर खुलेआम बंदुक से गोलियां दागी जाती है और लोगों के पास रंगों की जगह तलवार, हथियार होते हैं. इस गांव में पांच मोहल्ले के लोग इक्टठा होते हैं और सभी मेवाड़ी वेशभूषा में आते हैं बताया जाता है कि मेनारिया ब्राह्मणों ने जब मुगलों को गांव से भगा दिया था, तो उसके बाद से ही इस दिन बारूद से होली खेलने की पंरपरा की शुरुआत हुई युद्ध में ब्राह्मणों ने कई मुगल सैनिकों को मार डाला था। इसके साथ ही खुद शहीद भी हो गए थे, लेकिन ब्राह्मणों की जीत हुई थी इसके बाद से ही उदयपुर के मेनार गांव में बारूद की होली खेली जा रही है Bizarre News