अमर उजाला
Tue, 17 June 2025
आइसलैंड, एक ऐसा देश जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ग्लेशियर, ज्वालामुखी और गर्म पानी के झरनों के लिए जाना जाता है।
इसके अलावा एक और अनोखी खासियत के लिए यह देश जाना जाता है, जी हां, इस देश की खासियत है कि यहां एक भी मच्छर नहीं पाए जाते हैं।
यह बात सुनकर हैरानी होती है, क्योंकि दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में मच्छर एक आम समस्या हैं, लेकिन आइसलैंड की जलवायु और भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां एक भी मच्छर नहीं पाए जाते हैं।
आइसलैंड में मच्छरों के न होने का मुख्य कारण इसका ठंडा और अप्रत्याशित मौसम है।
मच्छरों को प्रजनन के लिए गर्म और स्थिर जलवायु की जरूरत होती है, जहां पानी स्थिर रह सके।
लेकिन आइसलैंड में तापमान अक्सर कम रहता है, और बार-बार होने वाली बारिश, तेज हवाएं, और बर्फबारी मच्छरों के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं बनने देतीं।
साल 2000 से अब तक पांच भारतीय ओपनर्स ने इंग्लैंड में लगाए शतक, देखें लिस्ट