भारत के इस चमत्कारी मंदिर में पानी से जलता है दीया मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में गड़ियाघाट वाली माताजी के नाम से एक मशहूर मंदिर है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मंदिर में पिछले पांच साल से एक महाजोत (दीपक) लगातार जलती आ रही है लेकिन इस महाजोत की सबसे खास बात ये है कि ये घी या तेल नहीं बल्कि पानी से जलती है मंदिर के पुजारी का दावा है कि इस महाजोत को जलाने के लिए घी, तेल, मोम या किसी अन्य ईंधन की जरूरत नहीं पड़ती है यह पानी से जलती है पुजारी सिद्धू सिंह का कहना हैं कि पहले यहां हमेशा तेल का दीपक जला करता था लेकिन लगभग पांच साल पहले... उन्हें माता ने सपने में दर्शन देकर पानी से दीपक जलाने के लिए कहा जिसके बाद पुजारी ने वैसा ही कार्य किया सुबह जब पुजारी ने मंदिर के पास में बह रही कालीसिंध नदी के पानी से दीया जलाया वैसे ही ज्योत जलने लगी बाद में जब कुछ ग्रामीणों को ये बात पता चली तो वह भी हैरान रह गए बिजार