चांद पर होने वाली है सुबह, क्या फिर एक्टिव होंगे विक्रम और प्रज्ञान?
अमर उजाला
Wed, 20 September 2023
Image Credit : Isro
चंद्रमा पर मौजूद शिव शक्ति प्वाइंट पर रात के बाद अब सुबह होने वाली है और यह उम्मीद की सुबह 14-15 दिनों तक रहेगी
Image Credit : Isro
चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के सोलर पैनल्स पर सूरज की रोशनी पड़ी तो वो जग जाएंगे। फिलहाल विक्रम लैंडर का रिसीवर ऑन है और उसके सारे यंत्र बंद हैं, प्रज्ञान रोवर का भी यही हाल है
Image Credit : Isro
इसरो के वैज्ञानिक 22 सितंबर को फिर से विक्रम लैंडर से संपर्क करने की कोशिश करेंगे, तब तक लैंडर में लगी बैटरी चार्ज हो जाएगी। सभी यंत्र ठंड से निकलने के बाद गर्म हो चुके होंगे और एक्टिव हो चुके होंगे
Image Credit : Isro
4 सितंबर 2023 को विक्रम लैंडर को सुला दिया गया था और उसके सारे पेलोड्स को बंद कर दिया गया था, सिर्फ रिसीवर ऑन था
Image Credit : Isro
तब तक सारा डेटा बेंगलुरु स्थित ISTRAC को मिल चुका था, विक्रम अपने सोने से पहले एक बार और चांद पर उछला था और उसने छलांग लगाई थी
Image Credit : Isro
छलांग के पहले और बाद की फोटो भी ISRO ने जारी भी की थी जिसमें जगह बदली हुई दिख रही है