अमर उजाला
Fri, 8 September 2023
भारत के चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद अब जापान ने भी 7 सितंबर 2023 को अपना मून मिशन लॉन्च कर दिया है
जापानी स्पेस सेंटर JAXA ने अपने H-IIA रॉकेट के जरिए स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (SLIM) और एक्स-रे इमेजिंग एंड स्पेक्ट्रोस्कोपी मिशन (XRISM) को भेजा है
खास बात ये है कि स्लिम को इस तरह भेजा जा रहा है जिससे ज्यादा से ज्यादा ईंधन बचाया जा सके
ये मिशन 831 करोड़ रुपये से ज्यादा का है जो अगले साल फरवरी महीने में चांद की सतह पर लैंड करेगा
इस मिशन का मकसद सटीक लैंडिंग है यानी हम जिस जगह पर चाहें वहीं लैंड हों
स्लिम चांद की सतह पर लैंडिंग के बाद ओलिवीन पत्थरों की जांच करेगा जो चांद की उत्पत्ति के बारे में जानकारी दे सकता है
ये चार ऑलराउंडर भारत को विश्व कप में बना सकते हैं चैंपियन