जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, चार महीने के भीतर मचेगी तबाही जापान की मशहूर भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी की साल 2025 की भविष्यवाणी ने पूरी दुनिया को डरा दिया है वर्तमान समय में जापान की भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी को लोग अब जापानी बाबा वेंगा कहने लगे हैं, क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं उन्होंने 1995 में कोबे के भूकंप और 2011 की जापान सुनामी की सटीक भविष्यवाणी की थी अब रियो तात्सुकी ने एक और विनाशकारी प्राकृतिक आपदा की चेतावनी दी है। यह आपदा 2011 की तबाही से भी अधिक खतरनाक हो सकती है रियो ने कहा है कि जुलाई 2025 में जापान और एशिया के कई इलाके एक विनाशकारी सुनामी की चपेट में आ सकते हैं उन्होंने सपने में देखा कि प्रशांत महासागर में पानी उबल रहा है और बड़े-बड़े बुलबुले उठ रहे हैं वह मानती हैं कि यह पानी के अंदर किसी ज्वालामुखी विस्फोट या समुद्र तल में बड़े बदलाव का संकेत हो सकता है उनका कहना है कि यह सुनामी 2011 की तबाही से अधिक खतरनाक हो सकती है सबसे हैरानी बात यह है कि इस घटना से प्रशांत महासागर के द्वीपों की भौगोलिक संरचना तक में बदलाव हो सकता है Bizarre News