अमर उजाला
Fri, 10 January 2025
दुनिया में कई ऐसे गांव और शहर हैं, जो अपनी खासियत के लिए जाने जाते हैं
भारत में भी एक ऐसा गांव है जहां लोग नाम से नहीं, बल्कि एक खास तरह की धुन से एक-दूसरे को बुलाते हैं
यह गांव भारत के मेघालय राज्य में स्थित हैं, यहां पर लोग एक दूसरे को सीटी मारकर बुलाते हैं
इस गांव में हर इंसान के लिए एक यूनिक धुन तय की जाती है और उसी धुन से उसे बुलाया जाता है
मेघालय में स्थित इस गांव का नाम कांगथान है, यह गांव पहाड़ों के बीच में स्थित है
इसकी अनोखी खासियत के लिए इस गांव को व्हिसलिंग विलेज भी कहा जाता है
कई लोगों के मन में ऐसा सवाल होगा कि आखिर इस गांव में लोग सीटी बजाकर क्यों बुलाते हैं?
असल में पहाड़ों के बीच सीटी की धुन गूंजती है, जिसके कारण लोगों को बुलाने के लिए लोग सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं
ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटकर अनुष्का के साथ प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे कोहली