अमर उजाला
Tue, 22 August 2023
इस सवाल के कई पहलू आज भी एक रहस्य है इसलिए वैज्ञानिक लगातार चांद के बारे में अधिक से अधिक जानकारी पाने की कोशिश कर रहे हैं
एक शोध के मुताबिक अरबों साल पहले एक बड़ा ग्रह पृथ्वी से टकराया था जिसके फलस्वरूप चांद का जन्म हुआ
शोधकर्ता चंद्रमा की उत्पत्ति के इस सिद्धांत के पीछे अपोलो के अंतरिक्ष यात्रियों के जरिये चांद से लाए गए चट्टानों के टुकड़ों का हवाला देते हैं
बताया जाता है कि इन चट्टानी टुकड़ों पर 'थिया' नाम के एक ग्रह की निशानियां दिखती हैं
इस सिद्धांत को स्वीकृति वर्ष 1980 से आसपास मिली कि 4.5 बिलियन साल पहले पृथ्वी और थिया के बीच टक्कर हुई थी
टक्कर के बाद हुए भारी बदलाव के नतीजे ने चंद्रमा को जन्म दिया
लद्दाख पहुंचकर राहुल ने बच्चों पर लुटाया प्यार, बुजुर्गों से की बातचीत