भारत की सबसे डरावनी जगह? जिसका इतिहास जानकर कांप जाएगी रूह
अमर उजाला
Mon, 22 December 2025
Image Credit : Adobe Stock
भारत के उत्तराखंड में चंपावत जिले के लोहाघाट में मुक्ति कोठरी नाम से एक हॉन्टेड बंगला है, जिसके आसपास के इलाके को भारत के सबसे हॉरर जगहों में शामिल किया जाता है
Image Credit : Adobe Stock
स्थानीय लोगों के मुताबिक, अक्सर यहां से कई अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती हैं। इसी वजह से कोई भी स्थानीय व्यक्ति मुक्ति कोठरी के नजदीक जाने की हिम्मत नहीं करता
Image Credit : Adobe Stock
शुरुआती दौर में इस बंगले में एक ब्रिटिश परिवार रहा करती था। बाद में उस ब्रिटिश परिवार ने इस बंगले को हॉस्पिटल बनाने के लिए दान कर दिया
Image Credit : Adobe Stock
यह बंगला हॉस्पिटल बनने के बाद काफी लोकप्रिय हुआ। कई लोग यहां पर अपना इलाज करवाने के लिए आया करते थे
Image Credit : Adobe Stock
अचानक एक नए डॉक्टर के आते ही सब कुछ बदल गया। ये डॉक्टर मरीजों को देखने के बाद उनकी मृत्यु से पहले इस बात का दावा कर देता कि वह कब मरने वाले हैं
Image Credit : Adobe Stock
मरीज की मृत्यु भी उसी दिन और उसी ही समय होती, जिसके बारे में डॉक्टर ने भविष्यवाणी की थी
Image Credit : Adobe Stock
स्थानीय लोगों की मानें तो डॉक्टर उन मरीजों को एक गुप्त कमरे (मुक्ति कोठरी) में ले जाकर मारता था, ताकि उसकी भविष्यवाणी गलत साबित ना हो।
Image Credit : Adobe Stock
तभी से ये कहा जाता है कि जिन मरीजों की हत्या उस डॉक्टर ने अपनी भविष्यवाणी सही करने के लिए की थी। उनकी आत्माएं आज भी मुक्ति कोठरी में भटक रही हैं
Image Credit : Adobe Stock
इसी वजह से आज भी कोई व्यक्ति उस जगह के आस पास जाने की हिम्मत नहीं करता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अक्सर यहां पर कई रहस्यमयी घटनाएं होती हैं