जब मशीन नहीं थी तो मुगल बादशाह के लिए कहां से आती थी बर्फ? वर्तमान समय में आसानी से कहीं भी बर्फ मिल जाती है, लेकिन यह किसी जमाने में बेहद लग्जरी थी मुगल बादशाह जहांगीर के शाही ठाट बाट में बर्फ शामिल थी, जिसका इस्तेमाल शराब की ठंडक बढ़ाने के लिए किया जाता था जहांगीर के लिए खास तरह के बर्फ मंगाए जाते थे, जिसे शराब में मिलाया जाता था मुगल बादशाह जहांगीर जहां रहता था उससे सैकड़ों किमी दूर कश्मीर से बर्फ को मंगाया जाता था कश्मीर की खास पहाड़ियों से कड़ी सुरक्षा के बीच बादशाह के लिए बर्फ को लाया जाता था सबसे खास बात यह है कि उस समय थरमस भी नहीं था, जिसमें बर्फ को रखकर सैकड़ों किमी दूर से लाया जा सके सैकड़ों किमी दूर से बिना थर्मस के बर्फ लाना एक बड़ी चुनौती था, लेकिन इसके बावजूद जहांगीर की ठाट बाट का खास ख्याल रखा जाता था Bizarre News