मशरूम को लोग मानते हैं शाकाहारी, लेकिन सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश मशरूम प्रोटीन के मामले में कई सारे नॉन वेज फूड को भी टक्कर देता है और इसे लोग बड़े चाव से खाते हैं मशरूम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि मशरूम शाकाहारी है या मांसाहारी? आइए जानते हैं कि आखिर यह क्या है दरअसल, एक कवक(फंगी) माना जाता है और यह सब्जी नहीं कहलाता है। इसकी वजह यह है कि इसकी जैविक श्रेणी और संरचना पौधों से अलग होती है मशरूम फंगी के श्रेणी में आता है। कवक पौधों और जानवरों के बीच एक अलग वर्ग है। पौधों की कोशिकाओं से इनकी कोशिकाएं अलग होती हैं मशरूम एक विशेष प्रकार के जीवाणु(फंगी) से संबंधित है, जो मृत पदार्थ और अन्य स्त्रोतों पर निभर्र है पौधों से इसकी संरचना अलग होती है। जैसे कि इसमें क्लोरोफिल नहीं होता और इसकी कोशिकाओं की दीवारें पौधों से अलग होती है जैविक वर्गीकरण के मुताबिक, मशरूम को सब्जी नहीं माना जाता है, बल्कि वह एक कवक है। इसलिए यह न वेज है और न ही नाॅन वेज Bizarre News